Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बिहार चुनाव के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे नितिन नबीन, सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

CG News: बिहार चुनाव के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे नितिन नबीन, सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत
X

बिहार चुनाव के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे नितिन नबीन, सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

CG News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निवास कार्यालय में उनसे सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

CG News: बता दें कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल कर फिर से विधायक बने नितिन नबीन अब प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए दौरा कर रहे हैं।

CG News:बिहार में कांग्रेस पार्टी में विवाद की स्थिति के सवाल पर नितिन नबीन ने कहा कि, जिस पार्टी का नेतृत्व ठीक ना हो. जो पार्टी नेतृत्व विहीन हो. उस पार्टी में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनती ही है। बीजेपी नेता ने कहा, जिस पार्टी में भेदभाव हो, कर्नाटक में राहुल गांधी के कारण ही तो मुख्यमंत्री को बौना दिखाने में लगे हुए हैं. इस तरीके का खेल छत्तीसगढ़ में भी चलता है। यहां भी एक दो लोग हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019