Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 40 पार्षदों ने ली शपथ....

CG News: धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 40 पार्षदों ने ली शपथ....
X

CG News: धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 40 पार्षदों ने ली शपथ….

धमतरी: धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रामू रोहरा और 40 वार्डों के पार्षदों ने शनिवार को शपथ ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद लोकसभा सांसद और जिले के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण कार्यक्रम शहर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महापौर और सभी पार्षदों ने शपथ ली। महापौर रामू रोहरा ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचकर वहां का शुद्धिकरण किया।

महापौर को तराजू में तौला गया
नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा को पारंपरिक रूप से तीन बोरी चावल और दाल से तराजू में तौला गया, जिसके बाद इस चावल और दाल को दान किया गया।

अब शहर के विकास पर रहेगी नजर
शपथ ग्रहण के बाद महापौर ने नगर निगम में पदभार संभाल लिया है। अब देखना होगा कि वे शहर के विकास में तेजी लाते हैं या अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह केवल वादे और आश्वासन ही देते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019