CG News: छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार की नई क्रांति, ‘साइंस सिटी’ बनेगी प्रदेश की पहचान...
रायपुर। CG News: अपनी सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक संसाधनों और कृषि के लिए पहचाने जाने वाला छत्तीसगढ़ अब विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विज्ञान और तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिनमें सबसे बड़ा कदम ‘साइंस सिटी’ की स्थापना है।
छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी की स्थापना
राज्य सरकार ने नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर साइंस सिटी स्थापित करने की योजना बनाई है। यह परियोजना छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए एक अत्याधुनिक विज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगी। इस केंद्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, अंतरिक्ष एवं खगोल विज्ञान केंद्र, एयरोस्पेस रिसर्च सेक्शन, वर्चुअल एक्सपेरिमेंट लैब, जलवायु परिवर्तन केंद्र, स्मार्ट सिटी एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी सेक्शन जैसी सुविधाएं होंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के तहत यह “एडुटेनमेंट” (शिक्षा + मनोरंजन) की अवधारणा पर आधारित होगी, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं को विज्ञान और तकनीक से जुड़ने का एक रोचक माध्यम मिलेगा।
CG News: साइंस सिटी के मुख्य उद्देश्य और लाभ:
छात्रों और युवाओं में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देना
स्टार्टअप इन्क्यूबेटर की स्थापना कर युवा उद्यमियों को अवसर प्रदान करना
वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान को प्रोत्साहित करना
नवाचार और तकनीकी विकास से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलनों की मेजबानी करना
प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान
साइंस सिटी न केवल छत्तीसगढ़ में विज्ञान पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि छात्रों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित होगी। यह राज्य को वैज्ञानिक और तकनीकी विकास का हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह प्रयास किया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और इसे भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाए। इस परियोजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों के एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


