CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योग विस्तार की नई उड़ान, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने संभाला पदभार...

CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योग विस्तार की नई उड़ान, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने संभाला पदभार…
CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योग विस्तार की नई उड़ान, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने संभाला पदभार…
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के औद्योगिक भविष्य को मजबूती देने के लिए चार नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर स्थापित करने की घोषणा की। इनमें से दो क्लस्टर राजनांदगांव जिले की घुमका तहसील में और दो नवा रायपुर में स्थापित किए जाएंगे।

CG News: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राजीव अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनका संगठन और उद्योग क्षेत्र में व्यापक अनुभव है, जो उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को मजबूती देगा। उन्होंने यह भी बताया कि नई उद्योग नीति को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और रायपुर में उद्योगपतियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे भरपूर सराहना मिली है। इसके परिणामस्वरूप अब तक कुल 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर चिप्स निर्माण इकाई का भूमिपूजन भी इसी नीति का हिस्सा है।

CG News: इस अवसर पर राजीव अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मेक इन इंडिया" अभियान को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि पटेवा ग्राम, तहसील घुमका में 322 एकड़ भूमि पर 350 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 की स्थापना की जाएगी। वहीं बीजेतला ग्राम में 50 एकड़ में 25 करोड़ की लागत से स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनेगा। नवा रायपुर में 20 एकड़ में रेडीमेड गारमेंट पार्क और 30 एकड़ में फर्नीचर क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे।

CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजीव अग्रवाल को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना का रजत जयंती मना रहा है, और अब राज्य देश-दुनिया में अपनी एक नई पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ भारत के प्रमुख तीन राज्यों में से एक होगा।
CG News: इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।


