Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वन विभाग की लापरवाही, इलाज न मिलने से लकड़बग्घे की मौत

Asian News
CG News
X

CG News : सूरजपुर। गुरु घासीदास नेशनल पार्क में गंभीर लापरवाही सामने आई है। पार्क में घायल और बीमार लकड़बग्घा जंगल में भटकते हुए मिला, लेकिन डॉक्टर की छुट्टी और पार्क प्रबंधन की अनदेखी के कारण समय पर इलाज न मिल पाने से वह तड़प-तड़प कर मर गया।

CG News : जानकारी के अनुसार, जंगल में लगी आग के कारण लकड़बग्घा अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आ गया था। बीमार होने की वजह से उसकी हरकतें असामान्य और कमजोर दिखाई दे रही थीं, लेकिन पार्क अधिकारियों ने उसकी मदद नहीं की। यह मामला सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र के मकराद्वारी का है।

CG News : वन्यजीव विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जाती, तो जानवर की जान बचाई जा सकती थी। उल्लेखनीय है कि ठीक एक महीने पहले भी इसी नेशनल पार्क में एक तेंदुआ कुएं में गिरने के कारण समय पर रेस्क्यू और इलाज न मिलने से मृत्युभोज हो गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019