Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नक्सलियों को इसका अंजाम भुगतना होगा: सीएम साय, गृहमंत्री बोले– अब नहीं होगी नक्सलियों से कोई बातचीत

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले ने एक बार फिर सुरक्षा बलों की चुनौती को उजागर कर दिया है। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। इस हमले में अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए आकाश राव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

CG News: सीएम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे जी के शहीद होने की सूचना अत्यंत दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।"

CG News: मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी लड़ाई जारी है और उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस प्रकार की कायराना हरकतें कर रहे हैं। मगर अब वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से उनका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।"

CG News: इस हमले के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी गहरा शोक जताया और शहीद अधिकारी की वीरता को सलाम किया। उन्होंने कहा, "आकाश राव गिरिपुंजे एक अत्यंत बहादुर अधिकारी थे, जिन्हें गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

CG News: गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब नक्सलियों से किसी भी प्रकार की बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा, "यह कायरतापूर्ण हरकत नक्सलियों की मानसिकता को दर्शाती है। हमारे जवानों का हौसला अडिग है और अब नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई और अधिक तीव्र की जाएगी।"

CG News: हाल के महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा की गई सर्जिकल कार्रवाइयों से नक्सली नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। बढ़ते दबाव और लगातार आत्मसमर्पण से हताश नक्सली अब सुरक्षाबलों पर इस तरह के छिपकर वार कर रहे हैं।

CG News: प्रदेश में आम नागरिकों का विश्वास सुरक्षा बलों के साथ मज़बूती से जुड़ा है। सरकार और प्रशासन ने बार-बार यह दोहराया है कि नक्सलवाद के विरुद्ध यह लड़ाई केवल बंदूक की नहीं, बल्कि जनसहभागिता और विकास की भी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019