Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नक्सलियों की सीरियल ब्लास्ट साजिश नाकाम, 5 बम बरामद, राज्यपाल का बीजापुर दौरा रद्द

CG News
X

CG News

CG News: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की जवानों को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर मनकेली गांव के पास सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने 3 बोतल बम और 2 टिफिन बम सहित कई आईईडी प्लांट किए थे। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने इन विस्फोटकों को खोजकर निष्क्रिय कर दिया। नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से राज्यपाल रमेन डेका का बीजापुर दौरा रद्द कर दिया गया है।

CG News: हाल ही में अबूझमाड़ के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, जिनकी पहचान अम्बेली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर अनिल पुनेम, LOS सदस्य पालो पोडियम और दीवान मड़कम के रूप में हुई। मुठभेड़ स्थल से तीन 12 बोर राइफल, एक सिंगल शॉट राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019