Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आत्मसमर्पण की राह पर नक्सली, हथियार कंधे पर लेकर इंद्रावती नदी पार करते दिखा जत्था, सीएम के सामने कल करेंगे सरेंडर

CG News
X

Naxalite surrender: जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष कर रहे सरेंडर…यहां देखें लाइव

CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे से एक बड़ा मोड़ सामने आने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को 140 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में यह सरेंडर बस्तर के इतिहास में सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस बीच माड़ इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नक्सलियों का जत्था इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

CG News : वीडियो में माओवादी कंधों पर हथियार लटकाए, पानी पार करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वही जत्था है जो आत्मसमर्पण के लिए भैरमगढ़ पहुंच रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम सब जोनल प्रभारी रूपेश की अगुवाई में 140 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर, कांकेर के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में भी 50 नक्सलियों ने बुधवार को सरेंडर किया है, जिनका नेतृत्व स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य भास्कर मंडावी ने किया।

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर को तैयार हैं। सरकार उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता अब लाल आतंक नहीं, शांति और विकास चाहती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019