Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नॉर्थन रीजन ब्यूरो फिर से सक्रिय करने की नक्सली साजिश फेल, NIA ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

CG News
X

CG News : जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश में नक्सली गतिविधियों को पुनः सक्रिय करने की गंभीर साजिश का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने नक्सलियों के ‘नॉर्थन रीजन ब्यूरो’ (NRB) को फिर से खड़ा करने के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें सामने आया है कि माओवादी संगठन उत्तर भारत के छह राज्यों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा था। मुख्य साजिशकर्ता प्रियांशु कश्यप, जो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का रहने वाला है और ‘राकेश’ तथा ‘निलेश’ के नामों से भी जाना जाता था, को NIA ने पिछले साल जुलाई में हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया था।

CG News : जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली में नक्सली संगठन के ‘आउटफिट एरिया सेल’ का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियांशु कश्यप की जिम्मेदारी बेहद संवेदनशील और खतरनाक थी। उसका काम पुराने माओवादी नेताओं और कैडरों को एकजुट करना, नेटवर्क का विस्तार करना और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ना था। इस साजिश के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में नक्सलियों का नेटवर्क स्थापित करने की योजना बनाई गई थी।

CG News : NIA ने चार्जशीट में न केवल नेटवर्क की संरचना उजागर की है, बल्कि यह भी बताया कि एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि संगठन को फंडिंग कहां से मिल रही थी और प्रियांशु कश्यप के साथ कौन-कौन से सफेदपोश लोग जुड़े हुए थे। इस कार्रवाई से न केवल उत्तर भारत में माओवादी गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी, बल्कि नक्सली नेटवर्क की गहरी तहों को उजागर करने का प्रयास भी सफल हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019