Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, 10 किलो का IED बरामद, मौके पर किया नष्ट

CG News
X

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। गोरना-मनकेली मार्ग पर डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम का शक्तिशाली कमांड IED बरामद किया और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

CG News : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोरना गांव में नक्सलियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। इसके अगले दिन, शनिवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए गोरना-मनकेली मार्ग पर एक शक्तिशाली IED प्लांट किया था। लेकिन डीआरजी बीजापुर, थाना बीजापुर, और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम की मुस्तैदी के कारण उनकी यह साजिश विफल हो गई।

CG News : शनिवार को डीआरजी और बीडीएस की संयुक्त टीम गोरना-मनकेली मार्ग पर डिमाइनिंग ड्यूटी पर थी। सर्चिंग के दौरान जवानों को सड़क किनारे एक संदिग्ध इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। शक होने पर जवानों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की और सघन तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान एक स्टील के टिफिन बॉक्स में छुपाया गया 10 किलोग्राम का कमांड IED बरामद हुआ, जो 70-80 मीटर लंबे बिजली के तार से जुड़ा था।

CG News : यह IED सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रणनीतिक रूप से प्लांट किया गया था। बीडीएस टीम ने अपनी विशेषज्ञता और सतर्कता का परिचय देते हुए इस शक्तिशाली विस्फोटक को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019