Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रिश्वत लेते नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रूपए

CG News
X

CG News : जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की कार्रवाई लगातार जारी है। आज एसीबी इकाई बिलासपुर ने नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मामला वित्त वर्ष 2024-25 में नगर पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना और मरम्मत कार्य से जुड़ा था।

CG News : नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने शिकायत की थी कि उसके फर्म का 2,03,000 रुपये का बिल चेक जारी कराने के एवज में लेखापाल ने 16,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पहले ही 6,000 रुपये दे चुका था और बाकी 10,000 रुपये की राशि देने से मना कर रहा था, ताकि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सके।

CG News : जांच में शिकायत सही पाई गई और ट्रैप की योजना बनाई गई। आज 20 मार्च को प्रार्थी द्वारा रिश्वत देने की प्रक्रिया में लेखापाल ने 8,000 रुपये अपने हाथ में लिए ही थे कि एसीबी की टीम ने उन्हें ग्राम सेमरा के पास गिरफ्तार कर लिया।

CG News : आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019