Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

CG News : चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
X

CG News: Moving car turns into a fireball; three family members save their lives by jumping out; chaos ensues on the highway.

CG News : दुर्ग। जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब बायपास रोड पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार कार से बायपास रोड होते हुए दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की चपेट में आ गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए।

CG News : कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CG News : घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा है। वाहन से उठता काला धुआं दूर तक नजर आ रहा है, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

CG News : फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019