Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ममता हुई शर्मसार, 4 माह के मासूम को मां ने गुस्से में पटककर ली जान

CG News
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही चार महीने के दुधमुंहे बच्चे को गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : बताया जा रहा है कि महिला घर में खाना बना रही थी, तभी बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से परेशान होकर मां ने अपना आपा खो दिया और यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

CG News : प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019