Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर कटे-फटे मिले 30 से ज्यादा नए ट्रॉली बैग, ड्रग तस्करी या हवाला में उपयोग की आशंका...

CG News: रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर कटे-फटे मिले 30 से ज्यादा नए ट्रॉली बैग, ड्रग तस्करी या हवाला में उपयोग की आशंका...
X

CG News: रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर कटे-फटे मिले 30 से ज्यादा नए ट्रॉली बैग, ड्रग तस्करी या हवाला में उपयोग की आशंका…

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर लावारिस हालत में कई ट्रॉली बैग मिले हैं। सभी ट्राली बैग बिल्कुल नए हैं, लेकिन उन्हें ब्लेड से काटा गया है। इस वजह से इन बैगों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ इसे ड्रग तस्करी से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे हवाला के कामों से जोड़ रहे हैं। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।

CG News: एक्सप्रेस-वे के किनारे इतने सारे बैग देखकर लोगों को आश्चर्य हुआ। बैग पूरे नए है, लेकिन इन्हें ब्लेड से काटा गया है। इन बैगों का इस्तेमाल गांजा या अन्य नशे की तस्करी में किया गया होगा या फिर वहीं कैश की सप्लाई से भी इनका कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बैगों को किसी वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से तो नहीं फेंका गया।

CG News: खास बात यह है कि जिस जगह बैग फेंके गए हैं, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। ऐसे में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही दुर्ग में 6 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई थी। पिछले दिनों रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्कर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। ऐसे में इस तरह सदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग्स के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019