Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात, डिप्टी सीएम बने सारथी, दिखी परंपरा और सादगी की अनोखी तस्वीर

CG News: MLAs wedding procession takes place on a bullock cart, Deputy CM as charioteer, a unique image of tradition and simplicity.
X

CG News: MLA’s wedding procession takes place on a bullock cart, Deputy CM as charioteer, a unique image of tradition and simplicity.

CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रविवार को एक अनोखी और चर्चा का विषय बनी तस्वीर देखने को मिली। बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू की प्रतीकात्मक बारात बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्वयं बैलगाड़ी के सारथी बने नजर आए।

CG News : कार्यक्रम में सादगी, भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। रायपुर से विशेष रूप से बेमेतरा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैलगाड़ी की कमान संभाली और पारंपरिक अंदाज में निकली बारात का हिस्सा बने। इस दौरान मौजूद लोगों ने इस अनोखे दृश्य का स्वागत तालियों और उत्साह के साथ किया।

CG News : सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जहां एक ओर कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, वहीं दूसरी ओर बैलगाड़ी में निकली यह बारात आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के माध्यम से सादगीपूर्ण विवाह और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

CG News : राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, बैलगाड़ी पर निकली इस खास बारात और उसमें सारथी बने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों ने इसे आधुनिक दौर में ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने वाली पहल बताया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019