Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी

CG News: Minor lovers commit suicide by jumping in front of a train, sensation spread in the area.
X

CG News: Minor lovers commit suicide by jumping in front of a train, sensation spread in the area.

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने प्रेम और जिद के बीच की खतरनाक रेखा को उजागर कर दिया। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपनी कहानी का अंत रेल की पटरी पर लिख दिया।

CG News : चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह जब लोगों की नजर ट्रैक पर पड़ी, तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने था। एक नाबालिग लड़की और युवक के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे। कुछ ही देर में इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची।

CG News : प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी ब्लॉक के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे, जो ट्रैक के पास से बरामद हुई है।

CG News : ट्रेन की रफ्तार ने दोनों की जिंदगी को चंद सेकंड में खत्म कर दिया। लड़की का शव खून से लथपथ मिला, जबकि युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। इस भयावह दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

CG News : फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे इस कदम के पीछे की असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने इस युवा जोड़े को इतना बड़ा और खौफनाक फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019