Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मोबाइल को लेकर डांट से आहत नाबालिग ने की आत्महत्या, परिवार सदमे में

CG News
X

CG News : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बांदे थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर पिता की डांट से आहत एक नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल इस्तेमाल को लेकर पिता ने बेटी को डांटा था। इसी बात से नाराज होकर आज सुबह, जब घर के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे, नाबालिग ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।

CG News : सूचना मिलते ही बांदे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से पड़ताल शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019