Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गैंगरेप के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप...

CG News : गैंगरेप के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप...
X

CG News : गैंगरेप के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप…

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने गैंगरेप के बाद घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने सुसाइड नोट में अपने बॉयफ्रेंड आदित्य बारले और उसके चार दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद आदित्य और उसका परिवार फरार हो गया है।

CG News : बता दें कि आदित्य बारले और नाबालिग लड़की के बीच जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आदित्य ने लड़की को जीवनभर साथ रहने का वादा किया था और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, 16 फरवरी को आदित्य ने लड़की को अपने कमरे में बुलाया और उसके चार दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने सुसाइड नोट में आदित्य और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसके मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिले हैं, जिनमें 16 फरवरी को हुई घटना का जिक्र है। घटना के दो दिन बाद 18 फरवरी को लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

CG News : परिजनों ने की कड़ी सजा की मांग-
लड़की के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य ने लड़की को ब्लैकमेल किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आदित्य बारले और उसके दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 आईपीसी), बलात्कार (धारा 376 आईपीसी), और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(इ) और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल, आरोपी आदित्य और उसके दोस्त फरार हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019