Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फार्म हाउस पर आधी रात छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

CG News: Midnight raid on farmhouse, 6 youths arrested while having hookah party
X

CG News: Midnight raid on farmhouse, 6 youths arrested while having hookah party

CG News : डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में देर रात एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। अचानक हुई रेड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फार्म हाउस में मौजूद युवक पुलिस को देखकर घबरा गए।

CG News : पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बाहरी इलाके स्थित एक फार्म हाउस में देर रात युवकों की संदिग्ध महफिल जमी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान कई युवक हुक्का पीते मिले, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का और उससे जुड़े उपकरण जब्त कर लिए।

CG News : गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है। सभी युवक डोंगरगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

CG News : पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशाखोरी, देर रात अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे ठिकानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019