Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : घर में आग लगने से अधेड़ की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

cg-news-middle-aged-man-burnt-alive-in-house-fire-police-engaged-in-investigation
X

cg-news-middle-aged-man-burnt-alive-in-house-fire-police-engaged-in-investigation

CG News : सूरजपुर। जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में अचानक लगी आग ने एक अधेड़ व्यक्ति की जान ले ली। हादसा मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर गांव का है। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर रखे पैरावट में किसी कारणवश आग लग गई।

CG News : देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में लपटें विकराल हो गईं। इस दौरान घर में मौजूद अधेड़ ईश्वर आग की चपेट में आ गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

CG News : ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019