CG News : कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 24 वर्षीय मेडिकल छात्र हिमांशु कश्यप, जो बिलासपुर का निवासी था, ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को उस समय सामने आई जब हिमांशु का शव कमरे के अंदर एंगल पर लटकता हुआ पाया गया। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
CG News : जानकारी के अनुसार, हिमांशु कश्यप हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में अपने सहपाठी पुष्प राज के साथ रहता था। मृतक छात्र को शुक्रवार दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच फॉलोलॉजी का एग्जाम देना था, लेकिन उसने परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु ने परीक्षा से पहले एक्टिवा से पास की एक दुकान पर जाकर रस्सी खरीदी थी, जिसका उपयोग उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए किया।
CG News : रस्सी खरीदते हुए उसकी तस्वीरें नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। हॉस्टल में लगभग 150 छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं, और इस घटना ने सभी को सदमे में डाल दिया।
CG News : जानकारी के मुताबिक, हिमांशु कश्यप पिछले एक साल से पढ़ाई में पीछे चल रहा था और उसने एक साल का बैक लिया था। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का पता लगाना भी शामिल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


