Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दो मंजिला बिल्डिंग से गिरा मिस्त्री, बिजली तार की चपेट में आने से हुई मौत

CG News
X

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चिखलाकसा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां सेंट्रिंग का काम कर रहा एक मिस्त्री दो मंजिला इमारत से गिरकर मौत का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि नीचे गिरते ही वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

CG News : मृतक की पहचान विनोद कुंजाम के रूप में हुई है, जो दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, वह ठेकेदार के अधीन सेंट्रिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।

CG News : गिरते ही वह पास के बिजली पोल के तार से टकरा गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019