Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बिलासपुर के शनिचरी बाजार में भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें खाक, करोड़ों का नुकसान

CG News
X

CG News

CG News: बिलासपुर : शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख थोक बाज़ार शनिचरी बाजार में बुधवार तड़के सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने तेल, कॉस्मेटिक, किराना, कपड़े और जूते-चप्पलों की दुकानों समेत लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस हादसे में करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया है।

CG News: शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण
घटना सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शनिचरी बाजार में हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया है। तेल और कॉस्मेटिक जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने पलभर में विकराल रूप ले लिया।

CG News: दमकल और SDRF टीम ने कई घंटों में पाया काबू
आग पर काबू पाने में दमकल विभाग और एसडीआरएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। कड़ी मेहनत और समन्वय से आग को काबू में लाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

CG News: कोई जनहानि नहीं, लेकिन व्यापारियों को तगड़ा झटका
सौभाग्यवश इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। कई दुकानों में रखा खाद्य सामग्री, कपड़े, और गोदाम का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।

CG News: व्यापारियों की मांग, मिले मुआवजा और राहत पैकेज
स्थानीय व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित दुकानदारों को तत्काल मुआवजा और राहत पैकेज प्रदान किया जाए। प्रशासन ने नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019