Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों बोरी जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका

CG News: Massive fire breaks out in tendu leaf warehouse, thousands of sacks burnt to ashes, loss worth crores feared
X

CG News: Massive fire breaks out in tendu leaf warehouse, thousands of sacks burnt to ashes, loss worth crores feared

CG News : बीजापुर। जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और हजारों बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 10 से 12 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। फायर टीम कई घंटों से लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

CG News : गोदाम में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता भंडारित होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे राहत कार्य में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019