Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, ज्वैलरी-स्टील शोरूम जलकर खाक, मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां मौजूद

CG News
X

CG News : कोरबा। शहर के व्यस्त इलाके स्थित एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह अचानक लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील सहित अन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

CG News : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां और 3 पानी टैंकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की भयावहता के चलते अब तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग को फैलने से रोकने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।

CG News : दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जेसीबी और हाइड्रा मशीनें मंगवाई हैं, जिनकी मदद से आग की चपेट में आए दुकानों के प्रथम तल को तोड़ा जा रहा है। वहीं नगर निगम ने लगातार जल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकर रवाना किए हैं।

CG News : फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019