Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SIR : रायपुर ग्रामीण में वोटर लिस्ट पर सवाल, SIR के बाद गाजी नगर में बड़ी गड़बड़ी उजागर

SIR
X

SIR

SIR : रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। धरसीवां तहसील के बिरगांव क्षेत्र अंतर्गत गाजी नगर की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

SIR : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 रायपुर ग्रामीण के निर्देश पर गठित इस जांच दल में तहसीलदार रायपुर राममूर्ति दीवान, नगर निगम बीरगांव के राजस्व उप निरीक्षक शैलेन्द्र निर्मलकर और ग्राम बीरगांव के महेश कुमार सोनवानी को शामिल किया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच करेगी।

SIR : जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भाग संख्या 63 और 64 की मतदाता सूची में त्रुटियों को लेकर फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित मतदाता क्षेत्र में ही निवासरत हैं, लेकिन बड़ी संख्या में उनके मकान नंबर और पते गलत दर्ज पाए गए हैं।

SIR : मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए प्रभावित मतदाताओं से फार्म-8 भरवाए जा रहे हैं, ताकि मकान संख्या और पते में सुधार किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक सुधार कर पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019