Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान

cg-news-massive-fire-breaks-out-in-rice-mill-warehouse-paddy-and-gunny-bags-burnt-to-ashes-loss-worth-lakhs
X

cg-news-massive-fire-breaks-out-in-rice-mill-warehouse-paddy-and-gunny-bags-burnt-to-ashes-loss-worth-lakhs

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को एक राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों में बड़ी मात्रा में धान, चावल और बारदाना जलकर खाक हो गया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राइस मिल के मालिक मोहम्मद आवेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है।

CG News : हालांकि, नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धान के बोरों में लगी आग का भयावह मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019