Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : ई-रिक्शा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

CG News : अम्बिकापुर। अंबिकापुर में एक ई-रिक्शा के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
CG News : जानकारी के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में ई-रिक्शा से संबंधित सामान के साथ डीजे साउंड सिस्टम का भी सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी और पुलिस की टीम मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Next Story


