Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने युवक को घेरकर लूटे 3.50 लाख के जेवर और नकदी, पुलिस जांच में जुटी

CG News: Masked miscreants surrounded a youth in broad daylight and looted jewellery and cash worth Rs 3.50 lakh, police engaged in investigation.
X

CG News: Masked miscreants surrounded a youth in broad daylight and looted jewellery and cash worth Rs 3.50 lakh, police engaged in investigation.

CG News : बिलासपुर। जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। कोनी थाना क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की पिटाई भी की और करीब साढ़े तीन लाख रुपए की नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे। भुगतान के लिए उनके पास 1 लाख 70 हजार रुपए नगद थे। जैसे ही वे बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।

CG News : प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले चाकू दिखाकर अभिषेक को डराया, फिर डंडे और लोहे की रॉड जैसे हथियारों से हमला कर दिया। हमले से घबराए युवक को काबू में करने के बाद आरोपियों ने उसके पास रखी नकदी 1 लाख 70 हजार और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019