CG News: Married woman found hanging; family alleges dowry death; police investigating.
CG News : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाह के करीब तीन वर्ष बाद महिला का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
CG News : यह मामला कुनिया गांव का है, जहां मृतका मिनी यादव का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।
CG News : मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी, इसके बावजूद पति अनुज यादव लगातार कार की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि इसी मांग को लेकर मिनी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
CG News : परिजनों ने आरोप लगाया कि मिनी की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
CG News : पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

