Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : B.Ed डिग्री धारियों की पदयात्रा, समायोजन की उठाई मांग...

CG News : B.Ed डिग्री धारियों की पदयात्रा, समायोजन की उठाई मांग...
X

CG News : B.Ed डिग्री धारियों की पदयात्रा, समायोजन की उठाई मांग…

बिलासपुर। CG News : B.Ed डिग्री धारक शिक्षकों ने समायोजन की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले इन अभ्यर्थियों ने अपनी आवाज बुलंद की और सड़क पर घुटने टेककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया, जिससे वे पिछले 100 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

CG News : हाई कोर्ट के आदेश से प्रभावित हुए बीएड अभ्यर्थी
हाई कोर्ट ने B.Ed अभ्यर्थियों को नौकरी से बाहर करने का फैसला सुनाया था, लेकिन उन्हें दोबारा मौका देने की बात भी कही थी। इसके बावजूद, समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण ये शिक्षक अब भी अनिश्चितता में हैं।

CG News : धरना प्रदर्शन से बढ़ी सरकार पर दबाव
लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों से सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। B.Ed अभ्यर्थियों ने अपील की है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि वे फिर से शिक्षा व्यवस्था में अपनी भूमिका निभा सकें। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019