Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cg News: बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के बीच माओवादियों की शांति वार्ता की अपील, एंटी-नक्सल ऑपरेशन तत्काल रोकने की मांग की...

Sukma Breaking : बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़...
X

Sukma Breaking : बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़…

Cg News: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर पिछले चार दिनों से चल रहे देश के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान के बीच माओवादी संगठन ने सरकार से शांति वार्ता की अपील की है। माओवादी संगठन के उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने एक प्रेस नोट जारी कर तत्काल युद्धविराम और नक्सल विरोधी अभियानों को रोकने की मांग की है।

Cg News: रूपेश ने अपने बयान में कहा, "शांति वार्ता शुरू करने के लिए कम से कम एक महीने का युद्धविराम जरूरी है, ताकि हिंसा पर रोक लग सके और बातचीत के लिए उपयुक्त माहौल बनाया जा सके।" उन्होंने सरकार से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया है। यह अपील तब आई है, जब बीजापुर के कर्रेगट्टा पहाड़ी क्षेत्र में 20,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने 1,000 से ज्यादा नक्सलियों को घेर रखा है।

Cg News: इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा जैसे विभिन्न सुरक्षा बल शामिल हैं। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, और कई अन्य के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।

Cg News: दूसरी ओर, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि सरकार ने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019