Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कर्ज से बचने के लिए खुद ही बन गया ‘पीड़ित’, 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने खोला राज

CG News: Man poses as victim to escape debt, police uncovers fake theft of Rs 2.21 lakh
X

CG News: Man poses as victim to escape debt, police uncovers fake theft of Rs 2.21 lakh

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में चोरी की एक कथित वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। जिस व्यक्ति ने घर से 2.21 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।

CG News : मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के बनडभरा गांव का है। यहां रहने वाले नरेश भरद्वाज ने पुलिस को बताया था कि उसने हाल ही में अपना खेत 2 लाख 21 हजार रुपए में बेचा था। रकम को उसने घर की अलमारी में रखा था। रात में अज्ञात चोर अलमारी उठाकर ले गए और खेत के पास उसे तोड़कर पैसे निकाल लिए।

CG News : शुरुआत में मामला गंभीर चोरी का लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। नरेश बार-बार थाने आने से बच रहा था और फोन कॉल्स का भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। इसी के बाद पुलिस ने गहराई से पूछताछ शुरू की।

CG News : कड़ाई से पूछताछ करने पर नरेश ने कबूल किया कि उसने खुद ही चोरी की झूठी कहानी रची थी। दरअसल, उसने गांव के कई लोगों से उधार ले रखा था और कर्ज लौटाने से बचने के लिए यह ड्रामा किया।

CG News : उसने पुलिस को बताया कि खुद ही अलमारी घर से दूर ले जाकर तोड़ी और पैसे निकालकर घर की छत पर छिपा दिए थे, ताकि मामला असली चोरी जैसा लगे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर ली है। फिलहाल रकम नरेश भरद्वाज को सुपुर्द कर दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019