Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बच्चों को तालीबानी सजा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मटर तोड़ने पर हाथ-पैर बांधकर पीटा

CG News
X

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक shocking घटना सामने आई है, जहां मटर तोड़ने पर दो छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

CG News : मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का है। शिकायत के अनुसार, कृष्णनाथ टोप्पो के 7 वर्षीय पुत्र संस्कार टोप्पो और महिपाल के पुत्र को 4 जनवरी को उनके रिश्तेदार और पड़ोसी कपिल उरांव (26) ने खेत से मटर तोड़ने को लेकर अपने घर ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और गालियों के साथ बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान आरोपी ने बच्चों का वीडियो भी बनाया।

CG News : पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल उरांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019