CG News : सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर सुकमा जिले में 5 लाख के इनामी दो नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया, तो वहीं बीजापुर जिले में नक्सलियों की भारी साजिश नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
CG News : आईईडी प्लांटिंग से पहले दो इनामी नक्सली दबोचे गए-
थाना चिंतलनार क्षेत्र में डीआरजी सुकमा, थाना चिंतलनार और 203 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने माओवादी संगठन से जुड़े दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों गोमगुड़ा इलाके में आईईडी लगाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार नक्सलियों में से एक पर 3 लाख रुपये और दूसरे पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके से विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई है। दोनों आरोपी थाना पामेड़ (जिला बीजापुर) के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
CG News : जंगल में छिपाए हथियार बरामद, बड़ी साजिश नाकाम-
वहीं, बीजापुर जिले में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को विफल कर दिया। 196 बटालियन और डीआरजी की संयुक्त टीम, डीआईजी बी.एस. नेगी और एसपी जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुजारी कांकेर-03 के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर थी। इस दौरान जवानों ने जमीन में गाड़े गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसमें शामिल हैं। बीजीएल लांचर 1, बीजीएल सेल 9, प्राइमरी कारतूस 8 व कोबरा पैटर्न पाउच 1 जब्त किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
