Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
X

CG News: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News: कांकेर/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर चलाए जा रहे संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र में सी-60 कमांडो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 36 लाख रुपये के इनामी 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

CG News: सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि भामरागढ़ के जंगलों में नक्सलियों का एक दल सक्रिय है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सघन तलाशी अभियान के दौरान पांचों नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

CG News: जांच में सामने आया है कि ये सभी नक्सली कई गंभीर और हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिनमें सुरक्षाबलों पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी वारदातें शामिल हैं। इन पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 36 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

CG News: गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बंदूकें, विस्फोटक सामग्री, और नक्सली साहित्य, संचार उपकरण, राशन, कपड़े, सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

CG News: अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य नेटवर्क और ठिकानों की जानकारी मिल सके। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019