CG News : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से हथियार, IED और विस्फोटक का जखीरा बरामद

CG News: Major success for security forces; a huge cache of weapons, IEDs, and explosives recovered from the forest.
CG News: Major success for security forces; a huge cache of weapons, IEDs, and explosives recovered from the forest.
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बोडेन थाना क्षेत्र स्थित पाटदरहा जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
CG News : जानकारी के अनुसार, CRPF और DVC (District Voluntary Force) की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के डंप को खोज निकाला। बरामद सामग्री में 2 देशी बंदूक, AK-47 की एक मैगजीन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, 2 टिफिन IED, 8 जिलेटिन स्टिक, बैटरियां, सोलर प्लेट, नक्सली वर्दी और विस्फोटक से भरा पटाखा शामिल हैं।
CG News : सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सलियों ने भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से इस सामग्री को जंगल में छिपाकर रखा था। समय रहते बरामदगी होने से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई की पुष्टि अमृत पाल सिंह ने की है। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं और नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।


