Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : धान खरीदी में बड़ा घोटाला, बोरों में रेत मिलाकर हेराफेरी, केंद्र प्रभारी बर्खास्त

CG News
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। धान के बोरों में रेत और कंकड़ मिलाकर हेराफेरी करने के आरोप में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र निपनिया में धान के बोरों में रेत, कंकड़ और धूल-मिट्टी मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच दल ने जांच कर 8 मार्च को अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी।

CG News : जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में केंद्र में 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन ने हमालों के माध्यम से करीब 5300 कट्टों में 2 से 3 किलो तक रेत मिलवाई थी। इसके जरिए करीब 132 क्विंटल धान की हेराफेरी कर व्यक्तिगत लाभ लेने का प्रयास किया गया।

CG News : जांच रिपोर्ट के आधार पर सहकारिता विभाग के उपायुक्त ने कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद प्राधिकृत अधिकारी ने दोषी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया। प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019