Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और बैग से लाखों रुपये बरामद, आरोपी हिरासत में

Asian News
CG News
X

CG News

CG News : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हालत में एक युवक से 17.90 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक बैग में छिपाकर रखी गई यह रकम जब्त कर ली गई है।

CG News : बेलगहना पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई

बेलगहना पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त टीम ने आरोपी पवन बजाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक संदिग्ध हालत में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घूम रहा था, जिस पर टीम को शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

CG News : धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त की गई नकदी

पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस नकदी को जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ में रकम के स्रोत को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी की भूमिका और पैसे के असली मालिकाने हक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019