Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन और 2 हाइवा जब्त

CG News: रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन और 2 हाइवा जब्त
X

CG News: रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन और 2 हाइवा जब्त

CG News: बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीन, 2 हाइवा वाहन और 400 हाइवा रेत व मिट्टी जब्त की गई है।

CG News: यह कार्रवाई ग्राम भिलोनी, जोंधरा, कुकुरदीकला, अमलडीहा, उदइबंद समेत अन्य इलाकों में की गई, जहां लंबे समय से अवैध खनिज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान संबंधित वाहनों से कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद उन्हें जब्त कर लिया गया।

CG News: खनिज विभाग की टीम ने मौके पर खनिज भंडारण स्थलों की भी जांच की और बिना अनुमति रेत व मिट्टी भंडारित करने के मामलों में सख्त कदम उठाया। अधिकारियों ने बताया कि खनिज माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019