Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार...

CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार...
X

CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार…

पेंड्रा : CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार म्यूल अकाउंट होल्डर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कॉलेज का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संतोष साहू भी शामिल है।

कैसे करते थे ठगी?
आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और चेकबुक साइबर ठगों को सौंप देते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों से संपर्क थे और यह गिरोह विदेशी नागरिकों के साथ बिटकॉइन के जरिए संदिग्ध लेन-देन करता था।

CG News: 50 लाख की ठगी से जुड़े सबूत मिले
पुलिस ने आशीष रजक, अभिषेक शुक्ला, करण कुमार साहू और संतोष साहू को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खातों में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़े करीब 50 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।

युवाओं को भी बनाया शिकार
आरोपियों ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कमीशन का लालच देकर दो दर्जन से ज्यादा बैंक खाते ठग गिरोहों को सौंपे थे। पुलिस जांच में इनके असम और गोवा के बड़े मनी म्यूल नेटवर्क से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं।

CG News: डिजिटल उपकरण जब्त
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं। इनका तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019