Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

Asian News
CG News
X

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी सरपंच को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : मामले की शुरुआत तब हुई जब महासमुंद निवासी सूरज राम रात्रे ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के नाम पर स्थित मकान के निर्माण के लिए पहले से मिली अनुमति को सरपंच ने निरस्त कर दिया और नई एनओसी जारी करने के बदले 4 लाख रुपए की मांग की। जांच के दौरान सौदेबाजी कर रिश्वत की रकम 3.80 लाख तय हुई, जिसमें से आरोपी पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था।

CG News : एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर जाल बिछाया और 16 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए सरपंच को अगली किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019