Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News
X

CG News : मुंगेली। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बिलासपुर एसीबी की टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

CG News : मामला उस वक्त सामने आया जब लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने शिकायत की कि वन विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहन को छोड़ने और चालान जल्द पेश करने के एवज में उनसे मोटी रकम की मांग की जा रही है। सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 26 मार्च को कोटा स्थित एक रेस्टोरेंट में रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते ही डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर लिया।

CG News : कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रेंजर पल्लव नायक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

CG News : गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में एसीबी बिलासपुर की यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई है, जो प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का संकेत देती है। एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि रिश्वत मांगने वाले किसी भी अधिकारी की तुरंत शिकायत करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019