Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई , 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया

CG News
X

CG News : सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। बरमकेला के खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे खेल में साथ दे रहे संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी हिरासत में लिया गया है।

CG News : मामला तब सामने आया जब पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि मार्च माह का रुका हुआ वेतन जारी करने के बदले बीईओ द्वारा दो शिक्षकों से 5-5 हजार, कुल 10,000 की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

CG News : योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर बीईओ कार्यालय भेजा गया। जैसे ही नरेंद्र जांगड़े ने पैसे लेकर उन्हें टेबल की दराज में रखा, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद की गई।

CG News : जांच में यह भी सामने आया कि संकुल समन्वयक संजय चौहान इस पूरे लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसके चलते उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019