Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त

CG News
X

CG News : कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कापसी वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। ग्राम पिपली में की गई छापेमारी के दौरान विभाग ने भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी जब्त की, जिससे क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

CG News : वन विभाग को सूचना मिली थी कि पिपली गांव में सागौन की लकड़ी का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कापसी वनपरिक्षेत्र की टीम ने दो संदिग्ध तस्करों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान सागौन के चिरान और लट्ठों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। विभाग ने कुल 254 नग सागौन जब्त की है, जिसका कुल आयतन 7.549 घन मीटर आंका गया है।

CG News : अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई सागौन लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान लकड़ी के अवैध परिवहन में उपयोग किए जाने वाले साधनों की भी जांच की गई। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

CG News : वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जंगलों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी अवैध कटाई व तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019