Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, तेज आवाज के साथ फटा डस्ट क्रिएचर, लगी भीषण आग

CG News
X

CG News

CG News: दुर्ग/भिलाई: भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 8 में डस्ट कलेक्टर के फटने से तेज आवाज के साथ भीषण आग लग गई। आग ने धमन भट्टी के स्टोर और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

CG News: आगजनी के कारण भारी नुकसान हुआ है। बड़ी मात्रा में केबल जल गए, जिससे आसपास की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। भिलाई इस्पात संयंत्र की फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, डस्ट कलेक्टर का वाल्व खुलने से यह हादसा हुआ। प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019