CG News : नौकरानी ने पति-जीजा संग रची साजिश, 12 लाख के गहने किए पार, तीनों गिरफ्तार

CG News: Maid conspired with husband and brother-in-law, stole jewellery worth Rs 12 lakh, all three arrested
CG News: Maid conspired with husband and brother-in-law, stole jewellery worth Rs 12 lakh, all three arrested
CG News : दुर्ग। घर में काम के लिए रखी गई नौकरानी ही लाखों की चोरी की मास्टरमाइंड निकली। नेवई थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 12 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।
CG News : पुलिस के अनुसार, रिसाली के आशीष नगर निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घरेलू कामकाज में मदद के लिए मालती ध्रुव नामक महिला को दो दिनों के लिए काम पर रखा था। काम समाप्त होने के कुछ दिनों बाद जब उन्होंने घर की अलमारी की जांच की, तो सोने-चांदी के कीमती आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने 27 मई को नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CG News : शिकायत में बताया गया कि अलमारी में रखे सोने का हार, मांगटीका, नथ, कड़े, मंगलसूत्र और कान के कई जोड़ी टॉप्स सहित अन्य गहने चोरी हो गए हैं। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर घरेलू सहायिका मालती ध्रुव, उसके पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी से पूछताछ की।
CG News : पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर से चोरी किए गए गहनों में से कुछ को गिरवी रखकर लोन हासिल किया था। जांच में सामने आया कि गहने एक वित्तीय संस्था में गिरवी रखे गए थे, जहां से पुलिस को संबंधित दस्तावेज भी मिले।
CG News : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के गहने, गिरवी रखने की रसीदें, एक लाख रुपये नकद, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 12 लाख 22 हजार रुपये बताया जा रहा है।


