Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में महिला शक्ति, लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध सांसद चुनी गईं

CG News
X

CG News : रायपुर। रायपुर में सोमवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर खास नजारा देखने को मिला, जब भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं। दोनों नेता विधानसभा पहुंचीं और वहां से अपना आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

CG News : इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों सांसदों को बधाई दी। राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी के बाद दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था। प्रमाण पत्र लेने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगी।

CG News : पहली बार दोनों पार्टियों ने उतारी महिला उम्मीदवार-

छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह पहली बार हुआ है जब राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख पार्टियों ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। प्रदेश में राज्यसभा की कुल पांच सीटें हैं, जिनमें अब तीन पर महिला सांसद होंगी। हालांकि कांग्रेस की रंजीता रंजन का कार्यकाल मई में समाप्त हो जाएगा।

CG News : विधानसभा चुनाव में नहीं मिला था टिकट-

दिलचस्प बात यह है कि दोनों महिला नेताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन तब उन्हें मौका नहीं मिला था। अब दोनों को राज्यसभा भेजकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। फूलोदेवी नेताम बस्तर क्षेत्र से आती हैं और कांग्रेस की प्रमुख महिला नेता मानी जाती हैं। वहीं लक्ष्मी वर्मा भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019