Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मध्यप्रदेश सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम साय ने मुख्यमंत्री यादव का जताया आभार

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। मध्यप्रदेश ने बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत सामग्री भेजी है। इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019