Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, मासूम छात्र और शिक्षिका पर किया हमला, दहशत का माहौल

CG News
X


CG News : बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ता अचानक स्कूल परिसर में घुस आया और हमला कर दिया। इस घटना में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र और एक शिक्षिका घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते के हमले में घायल छात्र और शिक्षिका को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें एंटी-रेबीज उपचार दिया जा रहा है।

CG News : स्थानीय लोगों का कहना है कि खमतराई और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पागल और आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। अब तक करीब 10 लोग कुत्तों के हमलों में घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

CG News : घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम केवल आश्वासन देता रहा। विडंबना यह है कि स्कूल परिसरों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई थी, लेकिन अब शिक्षक खुद ही इस लापरवाही का शिकार हो रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019